बबराला/रजपुरा। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। रक्षाबंधन से ठीक पहले बिजली आपूर्ति बाधित होने से कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों को घरेेलू के साथ-साथ कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बेपरवाह बने विभाग के अफसरों को बिजली बाधित होने की जानकारी नहीं है।
कस्बा बबराला के बिजली घर से गुरुवार की रात को ढाई बजे से बिजली नहीं मिली। शुक्रवार को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग बेहाल हो गए। जिसमें सबसे अधिक दिक्कत उन दुकानदारों को हुई जिसका संपूर्ण कारोबार बिजली पर टिका है। कस्बा धनारी के बिजली घर से करीब पचास गांवों की आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। कस्बा रजपुरा के करीब तीन दर्जन गांवों में गुरुवार की रात से शुक्रवार की शाम तक बिजली गायब रही। बिजली घर के कर्मियों ने बताया कि ऊपर से सप्लाई नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। कस्बा गवां में भी बिजली की यही हाल है।
-----------------
क्षेत्र में बिजली आ रही है अथवा नहीं इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से बात करके मालूम करेंगे। -विनोद कुमार, एसडीओ गुन्नौर।