फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा के पाठकपुर में बारिश से गिरा मकान, मलबे में दबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान भर भराकर गिर गया। जिसके मलबे में मकान मालिक भी दब गया। दबे युवक को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त परिवार के सभी सदस्य बाहर झप्परनुमा झोपड़ी के नीचे बैठे थे। गांव के विनोद कुमार पुत्र सोहन सिंह शनिवार को अपने मकान के कमरे में लेटे हुए थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के निकट बने छप्परनुमा झोपड़ी में बैठे हुए थे। तेज बारिश के दौरान अचानक उनके मकान की एक दीवार पीछे की ओर गिर गई। जिससे मकान का लिंटर भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमे मकान मालिक मलबे के नीचे दब गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई और सहायता के लिए पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने समय रहते युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि मकान के पीछे एक खेत है जिसमें काफी पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से मकान की एक दीवार पूरी तरह से ढह गई। बारिश के दौरान मकान के ध्वस्त होने के बाद पूरा परिवार अब छप्परनुमा झोपड़ी में जीवन यापन करने को मजबूर है। जिन्हें सरकारी मदद की भी जरूरत है। पीड़ित परिवार ने ग्राम प्रधान से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें