जुनावई। बीडीओ के साथ सफाई कर्मियों की बैठक शनिवार को सम्पंन हुई। जिसमें बीडीओ प्रत्येक सफाई कर्मी को भारत स्वच्छता मिशन के तहत अपने-अपने गांव में 24 जुलाई तक 25-25 शौचालय बनाये जाने का बात रखी है। वहीं खुद का शौचालय बने हुए का प्रमाण पत्र दिखने के बाद ही खाते में वेतन डालने कहा गया है। 25 जुलाई को सभी सफाई कर्मी अपना प्रमाण पत्र बीडीओ को दिखाएंगे।
बीडीओ जेपी गुप्ता ने बताया आज ब्लाक मुख्यालय पर सफाई कर्मी लोगों के साथ एक बैठक कर स्वच्छता मिशन को और अधिक सुंदर बनाये जाने के एक रणनीति को तैयार किया गया। जिसमें प्रत्येक सफाईकर्मी को खुले में शौच से मुक्त कराये जाने के लिए अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में लाभार्थियों के द्वारा 25-25 शौचालय बनाये जाने का टारगेट रखा गया है। यह लोग इन शौचालय को 24 जुलाई तक बनवाकर अपना-अपना टारगेट को पूरा करेंगे। जबकि स्वयं का भी शौचालय बने हुए का प्रमाण पत्र दिखाये जाने के बाद ही इन लोगों के खाते में वेतन डाला जायेगा। इस संबंध में अगली बैठक 25 जुलाई को बुलाई गई है। इसी के साथ उन्हाेंने बताया मनरेगा अधिकारी एपीओ वीपी सिंह तोमर का स्थानांतरण संभल और इनके ही स्थान पर संभल ब्लाक के एपीओ सुधांशु अंजाना को जुनावई ब्लाक मुख्यालय पर भेज दिया गया है।
पशु व्यपारी ने किसानों के पशु उधारी में पशु खरीद कर चकमा देकर गायब हुआ।
जुनावई । हापुड़ के पशु व्यापारी ने रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गंाव में अपना विश्वास जमाने के बाद लगभग 20 किसानों के पशु को उधारी में खरीद कर चंपत हो गया है। वहीं पीड़ित किसानों ने इसकी शिकायत जुनावई चौकी प्रभारी से कर न्याय की गुहार लगाई है।
रजुपरा थाना क्षेत्र के गंाव शाहहपुर के रहने वाले उल्फत सिंह ने जुनावई पुलिस चौकी में हापुड़ के पशु व्यापारी आरिफ अली के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया गंाव में किसानों के घर-घर जाकर विश्वास जमाने वाले पशु व्यापारी ने गंाव के ही रामवीर,राधे श्याम,सत्यवीर,उलफत,लाखन,रामेश्वर,पान सिंह,शिवरायन,मनोहर,जयनारान,शहजादे,कुमरपाल,जुगेन्द्र पाल तुमरिया के किसान हरिओम सिंह सहित अन्य लोगाें की भेंस खरीदने में एक-एक हजार रूपये पकड़ने के बाद वह लगभग दो माह से गायब हो गया है। जबकि किसान पशु खरीदने के लिए परेशन हाल घूम रहे हैं। वहीं इसको लेकर चौकी प्रभारी ने रजपुरा थाने में इसकी शिकायत करने की सलाह दी है।