फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहाते समय गंगा में बहा 11 वर्षीय बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। अलीगढ़ से राजघाट गंगातट पर पिता प्रमोद के साथ स्नान करने आया 11 वर्षीय बालक वीर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में बह गया। बालक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ ने गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के मोहल्ला तुर्कमान गेट निवासी प्रमोद कुमार शनिवार को बबराला के राजघाट गंगातट पर स्थान करने आए थे। उनके साथ बड़ा बेटा वीर 11 वर्ष और छोटा बेटा समीर 10 वर्ष भी आए थे। सुबह नौ बजे करीब तीनों लोग गंगा में स्नान करने लगे। प्रमोद के अनुसार कुछ देर नहाने के बाद तीनों लोग बाहर निकल आए। इसके बाद प्रमोद गंगातट पर बेटों के साथ पूजा अर्चना करने लगा। इसी बीच पिता की नजर से बचकर बड़ा बेटा वीर दोबारा से गंगा में नहाने चला गया।
इस दौरान वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। बालक के डूबने की जानकारी पर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय गोताखोरों को बालक की तलाश के लिए बुलाया गया। शाम तक गोताखोर और बुलंदशहर जनपद की एसडीआरएफ की टीम बालक को गंगा के पानी में तलाशती रही। अंधेरा होने पर तलाश रोकनी पड़ी। वहीं बालक के लापता होने से परिवार वालों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने गुन्नौर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि रविवार को बालक की तलाश में फिर तलाश अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें