फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसपी व सीओ समेत 11 पुलिसकर्मियाें को मिलेंगे पदक व प्रशस्तिपत्र

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी। - फोटो : गणतंत्र दिवस की तैयारी।
विज्ञापन
बहजोई। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें पुलिस महानिदेशक की ओर से प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न दिया गया है। वहीं, भारत सरकार की ओर से असमोली के सीओ कुलदीप कुमार को वीरता पदक, गृह सचिव भारत सरकार की ओर से कोतवाली गुन्नौर के प्रभारी इंस्पेक्टर वेदप्रकाश गुप्ता को अर्द्ध सरकारीपत्र दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना रजपुरा के प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार को सिल्वर, परिवहन शाखा के दरोगा प्रमोद कुमार राष्ट्रपति पदक दिया गया है। वहीं, थाना हजरतनगर गढ़ी के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को गोल्ड, रिट सेल के दरोगा ताराचंद को सिल्वर व थाना रजपुरा के गवां चौकी प्रभारी मोहित कुमार को सिल्वर पदक दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अग्निशमन विभाग से सीएफओ केके ओझा समेत चालक विजयपाल सिंह व फायरमैन हिमांशु कुमार को भी प्रशस्तिपत्र मिला है। एसपी ने बताया कि रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाले गणतंत्र दिवस के परेड कार्यक्रम में विभिन्न पदक व प्रशस्तिपत्र पाने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000
इन्हें इस उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया है सम्मानित

वेदप्रकाश गुप्ता- उत्कृष्ट विवेचना

हरीश कुमार- लूट व हत्या के आरोपी गिरफ्तार करने में

मोहित कुमार- लूट व हत्या के आरोपी गिरफ्तार करन में

प्रमोद कुमार- जनपद अमरोह में नियुक्ति के दौरान नाम प्रेषित किया गया था।

मनोज कुमार- बहजोई में अधिवक्ता की हत्या के खुलासे में अहम भूमिका

ताराचंद्र- कर्तव्य निष्ठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें