बहजोई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जिला आंबेडकर नगर में हुए सीएम के कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि योजना के तहत जिले में 228 लाभार्थियों को 10 करोड़ 93 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे खातों में भेजी गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू व डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत अन्य भाजपाइयों व अधिकारियों आदि ने सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। अतिथियों व अधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता है कि वह प्रदेश में होने वाली हर समस्या से परिचित हैं और उस समस्या का निदान करने का हर संभव प्रयास भी करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की धनराशि बीमा योजना के माध्यम से दी जाती थी।
पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी समेत पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू व एडीएम प्रदीप वर्मा आदि रहे।