फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान गड्ढों में तब्दील हुए मार्ग,पलट रहे हैं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान गड्ढों में तब्दील हुए मार्ग, पलट रहे हैं वाहन
विज्ञापन

- संभल-हसनपुर मार्ग पर कई स्थानों पर हैं गड्ढे
लोक निर्माण विभाग ने ईंटों डलवाईं पर सही नहीं हुई सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। नगर के प्रमुख चौराहों को जोड़ रहे मार्ग बारिश के दौरान टूटकर पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। गड्ढे भरने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बेशक ईंटों के टुकड़ों को भर दिया हो लेकिन ऊबड़-खाबड़ सड़क पर आए दिन कई वाहन पलट रहे हैं। इससे लोगों को न केवल असुविधा हो रही है, बल्कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के चौधरी सराय से हसनपुर गजरौला मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। बरसात के दौरान टूटे गड्ढों में पानी भर गया था। गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी के द्वारा इन पर ईंटों के टुकड़े डाल दिए गए, लेकिन इससे यातायात सुगम नहीं हो सका। इससे आए दिन इन मार्गों पर वाहन पलट रहे है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि संभल-हसनपुर मार्ग विश्व बैंक परियोजना में बनाया जाना है। मार्ग की स्वीकृति हो गई है। इसके लिए जल्दी ही काम शुरू होगा।

संभल बहजोई मार्ग पर दुकान है। हयातनगर घर से कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना हो तो मुश्किल होती है।
रहबर हुसैन, दुकानदार

संभल से सैदनगली से कई बार जाना आना पड़ता है। रास्ता इतना खराब है कि कभी भी गाड़ी पलट सकती है।
मोहम्मद जुहैब, दुकानदार।


चौधरी सराय में गड्ढों में बड़ी ईंटों का रोड़ा डाल दिया गया है जिसे आए ई-रिक्शा पलट जाते हैं। कई बार मेरा ई-रिक्शा पलट चुका है।
मोहम्मद मरबूब, ई-रिक्शा चालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें