फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय चंदौसी में स्थापित किए जाने की सरकार से की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
जिला बनाने की मांग पर एक बार फिर से तल्खी बढ़ गई है। व्यवहार एवं सत्र न्यायालय चंदौसी में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संभल जिला बचाओ संघर्ष समिति पर निशाना साधा गया।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने चंदौसी में जिला मुख्यालय स्थापित किए जाने की मांग की। संभल जिला बचाओ संघर्ष समिति के बयान पर नाराजगी व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जनहित में जल्द से जल्द चंदौसी में जिला मुख्यालय स्थापित करने के लिए शासन प्रशासन से तेजी लाने की मांग की। अशोक कुमार, सुनील कुमार अग्निहोत्री, राजपाल वशिष्ठ, गोपेश कुमार, सुनील कुमार, इक्तेदार हुसैन, राकेश गुप्ता, भरत सिंह, प्रेमपाल यादव, कमरुद्दीन सैफी, सुधांशु, मनोज कुमार, वीएल सागर, अजीत यादव, डीके सक्सेना, बलराम सिंह, दानिश सैफी, अजय कुमार, वीरेंद्र, रुद्रप्रसाद, पंकज कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें