फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने से 100 बाराती बीमार

Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बारात में खाना खाने के बाद अस्पताल में भर्ती रजपुरा के भैसरोली गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अहरौला नवाजी गांव में बाराती खाना खाने के बाद विषाक्त भोजन के चलते करीब 100 से अधिक बारातियों की हालत बिगड़ गई। कई बारातियों काे निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, अधिकांश बारातियों की हालत में सुधार की सूचना है। 
विज्ञापन



अहरौला नवाजी निवासी वीरेंद्र सिंह यादव की बेटी की बारात बुधवार को रजपुरा थाना क्षेत्र के भैंसरोली गांव निवासी  भूरे के पुत्र अमित के यहां से आई थ्ाी। बताया जा रहा है कि कन्या पक्ष ने अपने गांव वालों को दोपहर में ही दावत दे दी थी। शाम को जब बारात पहुंची तो चढ़त के बाद करीब 11 से 12 बजे के बीच बारातियों को खाना खिलाया गया। इसके बाद अधिकांश बाराती रात अपने गांव लौट आए। कैल की मडैया से भी 15 लोग भात पहनाने के लिए आए थे।

इसमें दहोरी गांव की लीलावती पत्नी रामवीर, मुकुटपुर गांव के भूरी, उसका पति वीरपाल, अनारो देवी और गुड्डो आदि अपने रिश्तेदार सत्यपाल के यहां रुक गए। करीब 10-15 बाराती भी ठहरे हुए थे। रात करीब तीन बजे के बाद बारातियों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब अधिकतर बारातियों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी तो गांव के ही निजी चिकित्सकों के पास उन्हें ले जाया गया। उधर, बृहस्पतिवार सुबह खबर मिली कि भैसरोली गांव के भी 50 से अधिक लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं जो बारात में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन



इसमें छोटे लाल, सूरजपाल, जगदीश सिंह, राज कुमार, सोमवीर, नन्हें, रामनाथ, जगन्नाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, कोमिल सिंह, लालाराम, उदयराज, अमर सिंह, अर्जुन व वेदराम आदि शामिल हैं। सभी का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अहरौली नवाजी में यशपाल, नानकराम, विजयपाल, लीलाधर, गुड्डू, पप्पू आदि को भी निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। यशपाल ने बताया कि उसने काशीफल की सब्जी व पूड़ी खाई थी। मड़कावली के निजी चिकित्सक डा.सुरेश कुमार ने बताया कि बारातियों में विषाक्त भोजन की शिकायत मिली है। जबकि संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय में ऐसा कोई मरीज नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें