10 quintal mentha grain caught, suspected of tax evasion
- फोटो : SAMBHAL
पुलिस ने 10 क्विंटल मेंथा दाना पकड़ा है। मेंथा दाना आलू के कट्टों से छिपाकर ले जाया जा रहा था। वाणिज्य कर विभाग को इसकी सूचना दी गई। टीम ने आंकलन शुरू कर दिया है। मौके पर वाहन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका है। आशंका है कि यह कर चोरी का मामला है।
बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हयातनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कर चोरी का मेंथा दाना मे पिकअप गाड़ी में भरकर दिल्ली जा रहा है। पुलिस ने थाने के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग। इसी दौरान बहजोई की ओर से गाड़ी आ गई। जिसको पुलिस ने रोक कर चेक किया तो 20 कट्टे मेंथा दाने के बरामद हुए। थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि पिकअप चालक ने बताया है कि वह यह दाना उत्तराखंड के काशीपुर से लेकर आ रहा था। चंदौसी से संभल नहीं आकर बहजोई गया और वहां से दिल्ली के लिए जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मेंथा दाने को आलू के कट्टों से छिपाकर ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर वाणिज्यकर विभाग के राज्यकर अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आंकलन किया जा रहा है। कर चोरी का मामला लग रहा है। वहीं दूसरी ओर यह मेंथा दाना संभल के एक कारोबारी का लग रहा है।