युनुस सिद्दीकी जिलाध्यक्ष मनोनीत
सहारनपुर। व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से यूनुस सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नदीम कुरैशी ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। कुरैशी ने व्यापारियों को एकजुुट होकर हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अनुज गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी कोविड नियमों का पालन कर व्यापार करें। इस दौरान आशिफ सैय्यद, राजन, अशजद खान, दानिश मिर्जा, विशाल कुमार, जीशान मलिक, शहजाद अलवी, फतेह खान, सादिक अंसारी, ताज मोहम्मद, उस्मान अली, अहसान जोगी, सरफराज अली, अब्दुल कदीम आदि मौजूद रहे। संवाद