फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आए युवकों ने जेवरात किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हकीकतनगर में सराफा कारोबारी की दुकान में ग्राहक बनकर आए युवकों ने जेवरात चोरी कर लिए। इसी दौरान कारोबारी की नजर युवकों पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हकीकतनगर में शुभम सैनी की अंबिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम दो युवक जेवरात देखने के बहाने दुकान पर आए। शुभम सैनी ने बताया कि युवकों ने जेवरात दिखाने के लिए कहा। इसी बीच उन्हें बातों में उलझाकर युवक कुछ जेवरात चोरी करके जाने लगे। इसी दौरान उनकी नजर आरोपियों पर पड़ गई। शुभम सैनी ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। एक आरोपी को दुकान के पास से ही पकड़ लिया गया। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम गुलाम निवासी भोपाल मध्यप्रदेश बताया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके साथी को पकड़ने को पुलिस टीम को लगाया है। आरोपियों का गिरोह है, जो सराफा कारोबारियों को निशाना बनाते हैं। आरोपी ने पूर्व भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें