फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अग्निवीर बनने को दौड़े अमरोहा और सरधना के युवा

विज्ञापन
अ​ग्निवीर भर्ती में दौड़ते अमरोहा और सरधना के युवा
विज्ञापन
गिरकर एक युवक हुआ चोटिल, युवाओं में दिखा भारी उत्साह
विज्ञापन

1286 युवाओं ने लिया भाग, 225 हुए पास, दस्तावेज कराए जमा


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। महानगर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम चल रही सेना भर्ती में अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले दौड़ हुई, जिसमें 1286 युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद जिगजैग, बीम और लंबी कूद में भाग लेने के बाद 225 अभ्यर्थी पास हुए, जिनके दस्तावेज जमा कराए गए।

मंगलवार की शाम से जनपद अमरोहा और जनपद के मेरठ के सरधना निवासी अभ्यर्थी सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गए। इनके रुकने की व्यवस्था गांधी पार्क और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में की गई। रात एक बजे सेना द्वारा स्टेडियम के पास बनाए गए अलग-अलग स्थानों पर युवाओं को बैठा दिया गया। बुधवार की सुबह छह बजे दौड़ शुरू हुई। एक बारी में 200 युवाओं का दल दौड़ा। इस तरह छह राउंड में दौड़ प्रक्रिया संपन्न हुई। दौड़ में भागते समय गिरकर सरधना निवासी विनय नामक युवक चोटिल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। वहीं, दौड़ में पास हुए युवाओं ने बीम, जिगजैग और लंबी कूद में भाग लिया। इसके बाद 225 अभ्यर्थी पास हुए, जिनके दस्तावेज जमा कराए गए।
विज्ञापन

देश की खातिर कुछ करना चाहते हैं हम

सहारनपुर। सेना भर्ती में पहुंचे युवाओं ने अमर उजाला ने बातचीत की। जनपद अमरोहा निवासी विकास का कहना है कि वह देश की खातिर कुछ करना चाहते हैं। देश सेवा का प्रण ले चुके हैं। सेना में भर्ती होकर रहेंगे। अमरोहा के हसनपुर निवासी सतीश का कहना है कि उनका परिवार चाहता है कि वह सेना में भर्ती होकर अपने जिले और देश का नाम रोशन करें। उनका भी बचपन से यही सपना रहा है। नितिन और महेश का कहना है कि सेना में भर्ती होने के लिए काफी मेहनत की है। देश सेवा को वह सबसे बड़ा मानते हैं।
विज्ञापन


आज मुजफ्फरनगर के युवा दिखाएंगे दम

बृहस्पतिवार को जनपद मुजफ्फरनगर के युवा सेना भर्ती में भाग लेंगे। देर शाम से ही मुजफ्फरनगर के युवा सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गए। युवाओं में सेना भर्ती को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें