फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लेकर हरियाणा गए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धान लेकर हरियाणा गए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर हरियाणा गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी युवक सोनू (23) पुत्र कय्यूम मजदूरी करता है। सोनू शनिवार की रात गांव चलाकपुर के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर गया था। सोनू ट्राली में धान की बोरियों के ऊपर बैठा हुआ था। जनपद कुरुक्षेत्र के गुहाना कस्बे के पास सामने से आ रही कार से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। इसमें धान की बोरियों के ऊपर बैठा सोनू सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची कुरुक्षेत्र पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू की मौत की खबर से कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें