फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के गलत प्रयोग से भटक रहा युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि समाज का युवा वर्ग नशाखोरी, सोशल मीडिया के गलत प्रयोग से राह भटकता दिख रहा है। बजुर्गों का दायित्व बनता है कि वे समाज में बदलाव के लिए युवाओं से बुराइयों का त्याग कराएं।
विज्ञापन

दल्हेड़ी गांव में आयोजित क्षत्रिय महासभा की बैठक में कान सिंह राणा ने कहा कि समाज में बढ़ती कुरीतियां विकास में बाधा हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष नाथी सिंह ने कहा कि बच्चे शुरू से ही उच्च शिक्षा का ध्येय बनाकर चलें। शिक्षा के बगैर किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता है।
सभा संरक्षक साहब सिंह पुंड़ीर ने कहा कि कस्बे के रामपुर तिराहे पर सपा सरकार में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर नवयुवकों पर दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस लेने के लिए क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधिमंड़ल लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह से मिलेगा। अध्यक्षता गुलाब सिंह ने की तथा संचालन दुष्यंत राणा ने किया। यहां संजयवीर राणा, ध्यान सिंह, गौरव राणा, ऋषिपाल सिंह, राजेंद्र राणा, अशोक चौहान एवं राजेश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें