चिलकाना। यमुना नदी में तीन दिन पहले डूबे युवक का पता नहीं चला। पुलिस ने फिलहाल सर्च ऑपरेशन रोक दिया है। देहरादून से आई एनडीआरएफ की टीम भी लौट गई। सर्च ऑपरेशन एक दो दिन बाद फिर शुरू किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेश भारती तथा एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर गोवर्धन बोखाल ने बताया हो सकता है कि युवक का शव नीचे पानी में बैठ गया हो। यदि एक दो दिन में शव नहीं मिलता है तो सर्च ऑपरेशन पुन: शुरू होगा। गौरतलब है कि गांव टोडरपुर का युवक अरविंद रविवार की सांय यमुना नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया, वहां नदी में वह पैर फिसलने से नदी में बह गया। चिलकाना पुलिस, पीएसी तथा एनडीआरएफ की टीम युवक को तलाश कर रही है, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। अरविंद के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद