बेहट में पूर्वी यमुना नहर पर युवक के डूबने के बाद लगी लोगों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। नहाते समय एक युवक पूर्वी यमुना नहर में डूब गया। कुछ युवकों ने नहर में उसकी तलाश की। 300 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिल गया है।
हादसा सोमवार की दोपहर में करीब दो बजे हुआ। मोहल्ला सड़क पार निवासी अयाज पुत्र कौशर सीएचसी के पास पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अयाज ने पुल की रेलिंग से नहर में छलांग लगाई। वह नहर के गहरे पानी में समा गया। अन्य युवकों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस एवं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कुछ गोताखोरों की मदद से नहर में अयाज की तलाश कराई । 300 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली खान मौके पर पहुंचे।
बेहट में नहर में डूबे युवक को तलाश करते गोताखोर- फोटो : SAHARANPUR