फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के सात नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। जिले में बुखार के आए दिन जान ले रहा है। बुखार से देवबंद के गांव साल्हापुर में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, डेंगू के सात नए मरीज मिलने के बाद संख्या 210 तक पहुंच गई है। इस समय पर दस डेंगू मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौत का सिलसिला जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ अधिक होने के चलते बेड तक नहीं मिल रहे हैं। देवबंद के गांव साल्हापुर निवासी श्यामबीर का कहना है कि उनका भतीजा अर्जुन सिंह को 14 दिन पहले बुखार आया। तीन से चार दिन गांव से लेकर दवा खाई। लेकिन, उसे कोई आराम नहीं मिला।
उसके बाद देवबंद में निजी चिकित्सक को दिखाया। यहां से उसे रुड़की ले जाया गया। एक दिन भर्ती रहने के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। तीन दिन भर्ती रहने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। श्यामबीर का कहना है कि गांव में बुखार का अधिक प्रकोप है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को डेंगू के सात नए मामले सामने आए, जो शहर के अलावा सरसावा क्षेत्र के रहने वाले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को एक डेंगू मरीज भर्ती हुआ, जबकि तीन ठीक होकर अपने घर पहुंचे। अब 10 मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती हैं।
- बुखार पीड़ितों को सता रहा डेंगू का डर, पैथोलॉजी पर जांच कराने की होड़
मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार पीड़ितों को डेंगू का डर सता रहा है। इसके चलते जांच कराने के लिए मरीजों की पैथोलॉजी पर अधिक मरीज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें