सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अंबाला रोड पर नशा मुक्ति केंद्र है। पुलिस के मुताबिक, नशा मुक्ति केंद्र में 29 जुलाई को जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड निवासी पंकज को उसके परिजनों ने को भर्ती कराया था। पंकज नशा करने का आदी था। शुक्रवार की रात पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गए और पंकज के ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पता लगाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।