फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी सरसावा लाया गया जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जाटोवाला थाना मिर्जापुर का नितिन (22) पुत्र शिव कुमार तथा उसका ममेरा भाई अमित पुत्र श्रीपाल निवासी गांव डालेवाला थाना नकुड़ से सरसावा की ओर आ रहे थे। शाम सात बजे जैसे ही वह गांव अहमदपुर और अगवानहेड़ा के बीच पहुंचे सामने की ओर से आ रही जानवरों से भरी पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से लेकर स्वास्थ्य केंद्र सरसावा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया, जबकी अमित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि जानवरों से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक फरार हो गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें