फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर एक्सप्रेस से ढमोला नदी में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस से एक युवक ढमोला नदी में गिर गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस सहारनपुर से होकर गुजरती है। सोमवार को दीपावली पर ट्रेन में सवार युवक अचानक से ढमोला नदी में गिर गया। इसकी सूचना रेलवे पुलिस को मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर दौड़ी। ट्रेन से गिरने के बाद युवक को सिर और पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद युवक को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। सिर में चोट गंभीर होने के चलते युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब 35 साल है। उसके पास से कोई टिकट या अन्य दस्तावेज भी नहीं मिला।
------
खतरे में डाली जान, बाल-बाल परिवार
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन दीपावली पर हादसा होने से बच गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को प्लेटफार्म नंबर से वाशिंग लाइन पर जा रही दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन से एक दंपती बच्चों के साथ उतर गया। जिससे वहां मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि दंपती और उनके बच्चों को कम चोट आई। यह देख अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस पर फोन किया। बाद में एंबुलेंस को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें