फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 10 रुपये के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 25 Sep 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/गागलहेड़ी। हरियाबांस शराब ठेके पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर और मृतक शराब खरीदने के लिए गए थे। जहां 10 रुपये ओवररेट को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। बीच-बचाव में आया कैंटीन संचालक भी घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम शुगर मिल के सामने हरियाबांस जाने वाले मार्ग पर शराब के ठेके पर दिनारपुर निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र ईश्वर शराब खरीदने गया था। इसी दौरान वहां पर हरियाबांस निवासी पुष्पेंद्र कुमार भी शराब खरीदने आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल ने पहले शराब खरीद ली। आरोप है कि जब पुष्पेंद्र शराब खरीदने लगा तो सेल्समैन ने उससे 10 रुपये ज्यादा ले लिए।
पुष्पेंद्र ने इसका विरोध किया तो पास खड़े अनिल ने कह दिया कि यह तो 10 रुपये ज्यादा लेते ही हैं। इसी बात को लेकर अनिल और पुष्पेंद्र में झगड़ा हो गया। उसके बाद पुष्पेंद्र ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया, जाे लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने अनिल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव में आए गंदेवड़ा निवासी कुलदीप भी घायल हो गया। जो वहां पर कैंटीन चलाता है। कुलदीप की हालत देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि गागलहेड़ी में शराब खरीदने के दौरान दो लोगों में झगड़े की जानकारी मिली है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

उधर, आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह का कहना है कि ओवररेट का मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें