महानगर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खानआलमपुरा की मंदिर वाली गली निवासी यूसुफ अंसारी उर्फ शादाब (18) पुत्र हुसैन अली मंगलवार को दोस्त के साथ राकेश सिनेमा के नजदीक पांवधोई नदी पर पहुंचा और दोनों मोबाइल फोन से वीडियो रील बनाने लगे।
पहले उसका दोस्त नदी में कूदा और बाहर निकल आया। इसके बाद यूसुफ नदी में कूद गया। तब, उसका दोस्त मोबाइल फोन से रील बना रहा था। तीन डुबकी मारने के बाद यूसुफ नदी से बाहर नहीं निकला और तेज बहाव में बह गया।
इसी तरह की एक अन्य घटना में गांव शेखपुरा कदीम में रेलवे के अंडरपास में भरे बारिश के पानी में दोस्तों के साथ नहाने गए मुनीर (14) की डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि इस दौरान कुछ युवक मोबाइल पर रील बना रहे थे।