फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी युवक शाहीद (37) की यमुनानगर में हवा भरते वक्त ट्रक का टायर फटने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शाहिद यमुनानगर में टेंपो में सामान रखकर टायर पंक्चर लगाने का काम करता था। बृहस्पतिवार रात यमुनानगर में एक जगह शाहिद ट्रक के टायर में पंक्चर लगाने के बाद उसमें हवा भर रहा था कि अचानक टायर फट गया तथा हवा का तेज फ्रेशर शाहिद की छाती पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव को बिना किसी कार्रवाई के घर लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। शाहिद की दो बेटी व दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि शाहिद पहले ड्राइवरी का काम करता था। कुछ माह से ही शाहिद ने पंक्चर लगाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें