फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 07 Oct 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़/छुटमलपुर(सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रवीण उर्फ विपिन (20) पुत्र सुखबीर सिंह सैनी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि प्रवीण का एक युवती से पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को पता लगने पर उन्होंने अपने-अपने बच्चों को समझने की बात कही थी। तय हुआ था कि युवक-युवती आपस में नहीं मिलेंगे। इसके बाद प्रवीण को गांव से दूर करने के लिए देहरादून कंपनी में काम के लिए भेज दिया गया था। चार दिन पहले ही वह गांव आया था। बृहस्पतिवार की शाम भी परिजनों ने प्रवीण को फिर युवती से दूरी बनाए रखने के लिए नसीहत की थी। इसके बाद रात आठ बजे प्रवीण खेत की तरफ गया। वह फिर घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह नौ बजे ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे कि उसकी गोली लगा शव गांव में बिजलीघर के पास सूखी नदी में पड़ा मिला। पास ही तमंचा और उसका मोबाइल पड़ा था। सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था और प्राइवेट इंटर की पढ़ाई भी कर रहा था।
उधर, थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों द्वारा भी यही बात बताई गई है। मौके से तमंचा और खोखा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें