फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा वाराणसी, नानौता में लैब बनकर तैयार

Sat, 16 Dec 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता में निर्माणाधीन मंडल स्तरीय लैब।
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने में अब महीनों नहीं लगेंगे। नानौता में 24 करोड़ रुपये की लागत से मंडल स्तरीय लैब बनकर तैयार हो गई। उसके बाद अगले महीने कार्यदायी संस्था विभाग को हैंडओवर कर देगी। इसमें वातानुकूलित मंडलीय कार्यालय भवन भी बनेगा।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा जोरों पर होता है। इन पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार कार्रवाई भी करता है। यहां से नमूनों को जांच के लिए वाराणसी भेजा जाता है। रिपोर्ट में महीनों लग जाते हैं। ऐसे में यहां लैब की स्थापना की मांग चली आ रही थी। सहारनपुर के नानौता में मंडलीय लैब का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इसकी लागत करीब 24 करोड़ रुपये है। लैब का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस समय केवल फिनिशिंग का काम चल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद लैब को नए साल पर कार्यदायी संस्था द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा। लैब शुरू होने के बाद 14 दिन के अंदर खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आ जाएगी।
- दो लिफ्ट, फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगेगा
मंडलीय लैब में दो लिफ्ट लगेगी। इन्हें लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रयोगशाला में फायर फाइटिंग सिस्टम से भी लैब लैस होगी। इससे काफी सहूलियत होगी। लैब के लिए शासन स्तर से पदों का भी सृजित हो चुके हैं।
विज्ञापन

नानौता में मंडलीय स्तरीय लैब का काम 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। यह लैब करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही। लैब के लिए पद सृजित हो गए हैं। जो कार्यदायी संस्था इसका निर्माण कर रही है, वह अगले महीने तक हैंडओवर करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


- अशोक शर्मा, सहायक आयुक्त ग्रेड-प्रथम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें