फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकारी पत्राचार और खतौनियों पर लिखा मिलेगा वोट अवश्य डालें

Sat, 24 Feb 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन विभिन्न प्रकार से मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है। इसके लिए जिला प्रशासन के सरकारी पत्राचार से लेकर किसानों को मिलने वाली खतौनियों तक पर लिखा मिलेगा कि वोट अवश्य डालें।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। इसके चलते जिला प्रशासन भी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। गत लोकसभा चुनाव में सहारनपुर लोकसभा सीट पर 1739082 से 1227462 वोट पड़े थे। इस बार मतदान का प्रतिशत और अधिक बढ़ाने पर फोकस है। इसके लिए मतदाताओं को स्कूल, कॉलेजों से लेकर मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
कंपनी बाग में भी जिले के स्कूली छात्र छात्राओं ने सात किलोमीटर लंबी पेंटिंग शृंखला बनाई थी। मतदान को बढ़ाने के उद्देश्य से अब जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। इसके तहत सरकारी पत्राचार के अलावा किसानों को दी जाने वाली खतौनियों, जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली पर्चियों आदि पर भी वोट अवश्य डालें लिखा मिलेगा। इससे जिला प्रशासन को आम आदमी को मतदान के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सरकारी पत्राचार, किसानों को दी जाने वाली खतौनियों पर मतदान के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे जा रहे हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली पर्चियों पर मतदान अवश्य करें लिखा मिलेगा।
विज्ञापन

- डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें