फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यमुना का जल स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना का जल स्तर बढ़ा
विज्ञापन

- पहाड़ो पर हुई 106.5 मिलीमीटर बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर/बेहट। हिमाचल एवं उत्तराखंड की पहाडि़यों में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हालांकि दोपहर करीब एक बजे यमुना नदी का जलस्तर कम हुआ था। लेकिन शाम करीब चार बजे यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया। जनपद में ही शिवालिक की पहाड़ियों में सोमवार को 106.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हथिनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने की घटना के बाद रात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के आसार है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ के आसार है।


समय जल स्तर(क्यूसेक में)



सुबह 10 बजे - 88471



सुबह 11 बजे - 78586



दोपहर एक बजे- 50829



शाम चार बजे- 72000



शाम पांच बजे- 72000



रात सात बजे- 62005



रात आठ बजे- 63769


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें