फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यमुना उफान पर, फिर कटा यूपी हरियाणा का संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर आ गई है। इस कारण एक बार फिर हरियाणा-यूपी का जनसंपर्क मार्ग कट गया है। दोनों राज्यों के प्रशासन ने आने-जाने वाले यात्रियों को यमुना पुल से पहले ही रोक दिया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर बने पुल से हरियाणा की ओर बने दूसरे छोटे पुल पर पानी तीन से चार फीट तक चढ़ गया है। इसके कारण दूसरी बार हरियाणा-यूपी का जनसंपर्क कट गया। हरियाणा में शेरगढ़ टापू एवं यूपी में बनी पुलिस चौकी से पहले ही प्रशासन ने बैरियर लगाकर यात्रियों को रोक दिया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को करनाल वाया बिड़ौली पुल से और कुछ यात्री अपनी जान पर खेलकर ट्रैक्टर ट्राॅलियों के माध्यम से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें