बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ घट रहा है। रविवार की शाम पांच बजे हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर कुल 41,144 क्यूसेक दर्ज किया गया।
शनिवार को यमुना नदी पूरे उफान पर थी। जलस्तर ढाई लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया था। दोपहर में दो बजे हथनीकुंड बैराज पर सर्वाधिक जलस्तर 2,51,987 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि इसके बाद से लगातार यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की शाम पांच बजे तक जलस्तर घटकर 41 हजार 144 क्यूसेक रह गया है।
रविवार को यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 10 बजे 1,09,820
11 बजे 1,03,516
शाम 4 बजे 45,568
5 बजे 41,144