फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में दूसरे दिन यूपी के पहलवानों का रहा दबदबा

विज्ञापन
गंगोह में आयोजित दंगल में जोर आजमाईश करते पहलवान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दंगल में दूसरे दिन यूपी के पहलवानों का रहा दबदबा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मां भगवती मेले में चल रहे दंगल के दूसरे दिन यूपी के पहलवानों का दबदबा रहा। उत्तराखंड के पहलवानों को शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहलवानों की जोर-आजमाइश देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
श्री भगवती मेला समिति के तत्वावधान में मां भगवती मेले में आयोजित दंगल में अब दूरदराज के पहलवानों का आना शुरू हो गया है। दूसरे दिन हरिद्वार, लक्सर, बड़ौत, छपरौली, जलालाबाद, सहारनपुर और गंगोह एवं आसपास के पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। शमी शास्त्री ने आदेश लक्सर, सुशील सरसावा ने गुड्डू हरिद्वार, मोनिस गंगोह ने रोहित हरिद्वार को हराकर इनामी कुश्तियां जीती। फारुख बाबूपुरा ने राजू बड़ौत, सादिक सांगाठेड़ा ने अभिषेक ठसका, सोनू मुंडेट ने मुनीश नानौता, जाकिर जलालाबाद ने गौरव बड़ौत एवं फतेह सांगाठेड़ा ने कालू रामसहाय वाला को धूल चटाकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा शाहरुख बुड्ढाखेड़ा, आदित्य जलालाबाद, आवेश धलापड़ा, आरिश जलालाबाद, जुनेद घाटमपुर, भूरा जलालाबाद, शेरू मनोहरा, जोगिंदर छपरौली, मोनू पंतपूरा विनीत भाभसा, आरिफ शामली की कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल प्रभारी सुहेल खान, खलीफा सूफी तहसीन मंसूरी, पहलवान तहसीन चौधरी, खलीफा साधुराम, अफसर चौधरी, इंसार, मुरसलीन, काली पहलवान, रजत पहलवान सहित बड़ी संख्या में पहलवान, खलीफा और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें