फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी का अभिषेक कर उत्तम क्षमावाणी का किया पूजन

विज्ञापन
सुलतानपुर में जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना/नकुड़ (सहारनपुर)। श्री दिगंबर जैन मंदिर सुल्तानपुर और नकुड़ के श्री आदि नाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक कर उत्तम क्षमा वाणी का पूजन किया गया।
विज्ञापन

चिलकाना में पंडित चेतन शास्त्री ने बताया कि जैन दर्शन में पर्यूषण पर्व के दिनों में आध्यात्मिक तत्वों की आराधना करके हम अपना और अपने जीवन मूल्यों का स्पर्श करते हैं। इसकी समाप्ति के ठीक एक दिन बाद विशेष पर्व क्षमा वाणी पर्व मनाया जाता है। अपनी भूलों का प्रायश्चित करना तथा यह प्रतिज्ञा करना कि दूसरी भूल नहीं करेंगे, यह हमारे आत्म विकास में सहयोगी होता है। संरक्षक सुधीर जैन, निशांक जैन, विजेंद्र कुमार, श्रीयांश जैन, बोस जैन, रोहित जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, पर्व जैन, अरिहंत जैन, अनमोल जैन, ममता जैन, यशिका जैन, तन्वी जैन, विजया रानी जैन, सुनीता जैन, सुरभि जैन रहे।
नकुड़ के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं चंद्रप्रभ चैतालय में आदिनाथ भगवान की पूजा के साथ शांति विधान का पाठ किया गया। शांति विधान पाठ करते हुए नीलम जैन, इंदु जैन ने बताया कि शांति विधान करने में पंकज जैन सर्राफ, धीरज जैन, मनोज जैन, वंसुल जैन, संयम जैन, संजीव जैन सर्राफ, नीलम जैन, इंदु जैन, वर्षा जैन, अदिति जैन, श्रुति जैन, प्रज्ञा जैन, नीतू जैन, आस्था जैन आदि का सहयोग रहा। संवाद

नकुड़ में शांति विधान का पाठ करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें