फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की अराधना ही कल्याण का मार्ग: कालेंद्रानंद

विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित जमालपुर में श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा में पुष्प वर? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शिव की आराधना ही कल्याण का मार्ग : कालेंद्रानंद
विज्ञापन

सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित गांव जमालपुर में श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा को विश्राम दिया गया। इसके साथ ही मां-पार्वती की झांकी पर पुष्प वर्षा की। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि प्रभु शिव की आराधना ही जीव के लिए कल्याण का मार्ग है।
बुधवार को यजमान विवेक गर्ग और सुखबीर सिंह कश्यप ने शिव महापुराण का तिलक कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात शिव महापुराण यज्ञ कर पूर्णाहुति देकर शिवपुराण को विश्राम दिया गया। तत्पश्चात भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव महापुराण कथा जगत का कल्याण करने वाली है। भगवान भोलेनाथ का अमर चरित्र जीव को सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाता है। शिव की भक्ति का प्रभाव जब जीवन में होने लगता है, तो जीव के सांसारिक बंधन से छूटने लगता हैं और मोक्ष प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंडित योगेश तिवारी, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित गणेश शर्मा, सुखबीर कश्यप, सागर गुप्ता, सुभाष कश्यप, अश्विनी कांबोज, शिवा कश्यप, नीरज, सूरज कश्यप, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, पूनम, गीता, रुचि, कविता, साक्षी, बबीता, कमलेश, करूणा, अराध्या, कविता व सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें