फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयार रहें। कांग्रेस सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पहुंचे। सर्व प्रथम प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, नादिर, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी अशोक सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता की। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के जुटना होगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदारी से कार्य न करने वाले पदाधिकारियों को चुनाव के बाद चिह्नित कर पदमुक्त कर नए लोगों को जगह दी जाएगी। सभी संगठन के कार्यकर्ता हैं और मजबूत संगठन से ही कार्यकर्ता मजबूत होते हैं। इसलिए ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश की जनता को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का है। इसके साथ ही धर्म और जाति के नाम पर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने वाली भाजपा की गलत नीतियों का उजागर करना भी है। इस मौके पर सपा के जिला सचिव रविंद्र कुमार एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए, जिनका नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, काजी शौकत हुसैन, उमा भूषण, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, विजय शर्मा, गौरव वर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, सौरभ भारद्वाज, नीरज कपिल, गुलशेर इमरान कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें