फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय के चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि सपा कार्यकर्ता नगर निकाय के चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। जिससे पार्टी के प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया जा सके।
अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल हैं। इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। वरिष्ठ सपा नेता सरफ़राज खान एवं पूर्व प्रदेश सचिव मजाहिर राणा ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता कार्तिकेय राणा एवं मांगेराम कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत वोट बनवाएं। जिससे निकाय चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाई जा सके। यहां वरिष्ठ नेता फरहाद आलम गाड़ा, चौधरी सलीम अख्तर, अमित गुर्जर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान हसीन कुरैशी, महजबी खान, प्रवीण बांदूखेड़ी, ओमी पंवार, रमेश पंवार, इसरार प्रमुख, जुमला सिह, फैयाज मलिक आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन फैसल सलमानी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें