फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से गिर कर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की हयात कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंडी कोतवाली क्षेत्र में खाताखेड़ी हयात कॉलोनी में एक मजदूर निर्माणाधीन मकान में मजूदरी के लिए गया था। दोपहर में मकान में कार्य करते समय पैड से मजदूर का पैर पिसल गया, जिससे वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंडी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सरसावा थाना क्षेत्र के गांव जगेता नजीब निवासी तबरेज पुत्र मुजीब के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी आए गए है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें