फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी और मेहनत से करें कार्य: मौर्य

विज्ञापन
खलासी लाइन में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों से वार्ता करती मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने खलासी लाइन में बनाए गए दो आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही केंद्रों की साज सज्जा का अवलोकन किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य खलासी लाइन स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचीं, जहां पर गर्भवती महिलाएं सविता और सीमा की गोद भराई भी की गई। बच्चों में दिव्या, सोनू और आरवी का अन्नप्राशन किया गया। इसके पश्चात सर्किट हाऊस सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने दिशा निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने मंत्री को बताया कि जनपद में 3410 के सापेक्ष 626 आंगनबाड़ी कर्मचारी के पद रिक्त हैं और 476 सहायिकाओं के पद भी खाली हैं, जिसके कारण पोषण ट्रैकर एप पर विभिन्न प्रकार की सूचनाओं की फीडिंग समय से करने में कठिनाई हो रही है। जनपद में कर्मचारियों की बेहद कमी है। 123 के सापेक्ष मात्र 30 मुख्य सेविकाएं तैनात हैं। नौ वरिष्ठ सहायक के सापेक्ष केवल एक वरिष्ठ सहायक तैनात है। डीपीओ ने कहा कि बच्चों के वजन वृद्धि मूल्यांकन के संबंध में पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग में जिला प्रथम स्थान पर है, लेकिन आधार फीडिंग में स्थिति ठीक नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निष्ठा और मेहनत से कार्य करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने अनुपूरक पोषाहार वितरण के संबंध में जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी से जानकारी ली गई। इसके साथ ही प्रोबेशन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सोनकर, मुख्य सेविका संयोगिता यादव, पुष्पा रानी, शिमला चौधरी, रीता सैनी, रेखा शर्मा, मिथलेश, कुसुम देवी, कुसुम लता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें