फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नेहरू मार्केट में डिवाइडर रखने का काम शुरू, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 20 Jun 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के नेहरू मार्केट में रखे जा रहे डिवाइडर।
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरू मार्केट में घंटाघर चौक से श्रीराम चौक तक डिवाइडर बनाया जाएगा। बुधवार से डिवाइडर रखने का काम शुरू हो गया। जिसके बाद जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नेहरू मार्केट की सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। सड़क नई बनाने के साथ ही इसके फुटपाथ की टाइल्स भी बदली गई हैं। पूर्व में घंटाघर से श्रीराम चौक तक अस्थायी डिवाइडर रखे हुए थे, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती थी, लेकिन स्मार्ट रोड निर्माण की वजह से पुराने डिवाइडर हटा दिए गए थे। बीते करीब तीन माह से डिवाइडर नहीं हैं। इसकी वजह से शाम से लेकर रात तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। घंटाघर से श्रीराम चौक तक जाम रहता है। 200 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है, लेकिन कार्यदायी संस्था ने बुधवार से डिवाइडर रखने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। बता दें, कि इस रोड पर हर दिन जाम रहता है, जिसमें वाहन चालकों को घंटों तक फंसना पड़ता है।
घंटाघर से श्रीराम चौक तक डिवाइडर रखे जाएंगे। बुधवार से डिवाइडर रखने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे राहगीरों को जाम से राहत मिलेगी। प्रयास रहेगा कि जाम की समस्या पूरी तरह खत्म कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें