सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बावजूद वार्ड 49 में सीवर लाइन अभी तक नहीं डाली गई है। इससे नाराज स्थानीय पार्षद रेशमा रूबी के द्वारा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा गया है।
पत्र के माध्यम से पार्षद ने कहा है कि उनका वार्ड स्मार्ट सिटी योजना के तहत चिह्नित एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट) क्षेत्र में है। योजना के तहत उनके वार्ड में सीवर लाइन के साथ ही अन्य कार्य होने थे। अधिकारियों ने अन्य वार्डों में सीवर लाइन आदि डालने का कार्य किया है, लेकिन 49 और अन्य कईं वार्डों जैसे 51, 56, 58, 60, 35, 30, 22 आदि में अभी तक काम शुरू नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से बदहाली है। लोग परेशान हैं। उन्होंने मंत्रालय से उनके वार्ड सहित अन्य वार्डों में भी सीवर लाइन आदि डलवाने की मांग की है।