फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा

विज्ञापन
सुलतानपुर में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। सुलतानपुर के प्राचीन शिव मंदिर कंकरो वाला में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया।
सोमवार को मंदिर प्रांगण से बैंड बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर कस्बे के विभिन्न मंदिरों में पहुंची। सभी मंदिरों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। पहले दिन की कथा का शुभारंभ मंगलाचरण तथा भागवत पुराण के पूजन से हुआ। कथा व्यास आचार्य रजनीश कौशिक जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति तथा मानवता को बचाने के लिए सद्भावना एवं आत्मज्ञान के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियां ही मानव समाज का उत्थान करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैला मानसिक प्रदूषण अध्यात्म ज्ञान से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से कथा श्रवण करने से मानव के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। परीक्षित महाराज की कथा से सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा के आयोजन में सचिन सैनी, बसंत गुप्ता, जयपाल सैनी, संटी गुप्ता, अंकित सैनी, अंशुल, आदेश सैनी, संजय सैनी, मनदीप सैनी, रवि सैनी, सीटू, दीपक धीमान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें