फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिलाओं ने शराब के ठेकों को बंद करा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शराब के ठेके पर धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझते आबकारी निरीक्षक डीके चौधरी। संवाद
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच समझा बुझा कर किया शांत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। गांव बोहडूपुर में शराब के ठेकों को बंद करने को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। देशी, अंग्रेजी और बियर तीनों ठेकों के सेल्समैन को बाहर निकाल करीब एक घंटा तक महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह महिलाओं को समझा बुझा कर वापस भेजा।

घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नयागांव, बोहडूपुर की करीब 20 महिलाएं शराब के ठेकों पर हाथों में डंडे लेकर आ डटीं। उन्होंने शराब के तीनों ठेकों के सेल्समैन को बाहर निकालते हुए दुकानों को बंद कर दिया। उनका आरोप था कि सेल्समैन नाबालिग को भी शराब की बिक्री करते हैं जो नियमानुसार गलत है। उनका यह भी आरोप था कि 14-15 साल के किशोर भी शराब खरीद कर पीते हैं और नशे की लत में डूबते जा रहे हैं। हंगामे की सूचना पाकर आबकारी निरीक्षक डीके चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा बुझा कर महिलाओं को शांत किया। महिलाओं ने साफ किया कि यदि भविष्य में किशोरों को ठेकों पर शराब दी गई तो वे जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से सविता, सरिता, संजो, महेंद्री, बबीता, पूजा, अंगूरी, राखी, बबली आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आबकारी निरीक्षक डीके चौधरी का कहना है कि गांव के तीनों ठेके नियमानुसार संचालित हो रहे हैं। फिर भी आरोपों की जांच कराई जाएगी और यदि सेल्समैन नियम विरुद्ध कार्य करते मिले तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें