फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
हसनपुर चौकी के निकट हुई महिला की हत्या के बाद गमजदा परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के हसनपुर चौकी के निकट रहने वाली महिला का शव घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के पति ने तीन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन आरोपियों से महिला की प्लाट को लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हसनपुर पुलिस चौकी के बराबर वाली गली निवासी रोशनी (50) पत्नी वीर सिंह रविवार की रात आंगन में चारपाई पर सोई थी। वीर सिंह रविवार को चिलकाना चला गया था और उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। सोमवार की सुबह घर में ही रोशनी चारपाई पर मृत पड़ी मिली। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले विजयपाल और उसके परिवार के सदस्य विपिन व नीरज के खिलाफ रात में किसी समय घर में घुसकर रोशनी की हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एसएसपी विपिन ताडा और एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि रोशनी का पड़ोसियों से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। निचली अदालत से रोशनी मुकदमा जीत गई थी। दूसरे पक्ष ने सीजेएम के यहां अपील की थी, जिसमें सोमवार को तारीख थी। परिजन इसी रंजिश के चलते पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता लग पाएंगे। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर कहीं पर भी चोट का निशान नहीं मिला है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हसनपुर चौकी के निकट हुई महिला की हत्या के बाद घटना की जांच करते एसएसपी विपिन ताडा- फोटो : SAHARANPUR

हसनपुर चौकी के निकट हुई महिला की हत्या के बाद घटना की जांच करते एसएसपी विपिन ताडा- फोटो : SAHARANPUR

हसनपुर चौकी के निकट हुई महिला की हत्या के बाद घटना की जांच करते एसएसपी विपिन ताडा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें