हरियाणा के लिए भी
- 11 साल पहले आदर्शनगर निवासी विवेक की हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर कुरड़ीखेड़ा थाना बिहारीगढ़ निवासी सोनिया को जनपद न्यायाधीश बबीता रानी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि आदर्शनगर निवासी विवेक सैनी की 24 जून 2012 रस्सी से गला घोट कर अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। अगले दिन मृतक के भाई विनीत सैनी ने थाना बिहारीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में गांव कुरड़ीखेड़ा थाना बिहारीगढ़ निवासी सोनिया व नवीन निवासी गांव गगनखेड़ी जिला हिसार हरियाणा के नाम सामने आए। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जिला जज ने सोनिया को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि नवीन को दोषमुक्त कर दिया गया।