फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक से गिरी महिला की डंपर के नीचे कुचल कर मौत

Tue, 30 Apr 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। थाना क्षेत्र के गांव धौलाहेड़ी में ओवरटेक करते समय बाइक फिसलने से महिला की डंपर के नीचे आकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर गांव शाहपुरा दाऊद निवासी साबिर बाइक से पत्नी जैबिश (21) के साथ अपनी ससुराल गांव बुड्ढाखेड़ा गंगोह से शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहा था, जैसे वह गांव धौलाहेड़ी में मसखरा नदी के पुल से कुछ आगे पहुंचा, तो आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने लगा। साबिर की बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में गिर गई तथा उसकी पत्नी डंपर की तरफ गिरकर पिछले पहिये के नीचे आ गई। जिससे जैबिश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने आनन फानन में महिला को डंपर के नीचे से निकला। साबिर ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेकर गांव लौट गए। परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। उधर, थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि किसी ने भी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। यदि कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें