फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

Sun, 04 Aug 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घुन्ना निवासी महिला की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पता चला तो थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। परिजनों ने तहरीर देकर महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव घुन्ना निवासी अमरीश अपनी पत्नी संयोगिता को प्रसव पीड़ा होने पर बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। कुछ देर महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक दवा देते रहे, लेकिन ऑपरेशन नहीं किया। शुक्रवार देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पता लगते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद भीम आर्मी जय भीम के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हंगामा का पता लगते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। इसके बाद पति अमरीश की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए। शनिवार को परिजन और भीम आर्मी जय भीम के पदाधिकारी भी आए। जिलाध्यक्ष सनी गौतम का कहना है कि चिकित्सक की लापरवाही से महिला की जान गई है। चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें