फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव तेलीपुरा में इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दंपती घायल हो गए। अस्पताल जाते वक्त महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन




थाना तीतरों के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर निवासी शो सिंह अपनी पत्नी सरोज (60) के साथ बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने बेटे से मिलने सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के एक ओर जा गिरी। दुर्घटना में दंपती घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल सरोज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई कपिल देव ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें