संवाद न्यूज एजेंसी
पुवांरका। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पुवांरका निवासी टीना (35) पत्नी अरविंद पुवांरका सीएचसी पर दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त जनता रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते वक्त उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।