फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाना बना रही महिला पर गिरा जीना, मलबे में दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवड़ा जुनारदार में हुआ हादसा, एसडीएम ने मौके पर जाकर जानकारी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट(सहारनपुर)। तिवड़ा जुनारदार गांव में बृहस्पतिवार की शाम चूल्हे पर खाना बना रही एक महिला के ऊपर जीना गिर गया। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम ने भी मृतका के घर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब सवा सात बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव तिवड़ा जुनारदार निवासी विक्रम की पत्नी रेखा (45) जीने के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक जीना भर भराकर रेखा के ऊपर गिर गया। मलबे का अधिक भार गर्दन पर गिरने से रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर हलका लेखपाल सुमित पंवार व बेहट पुलिस तिवड़ा जुनार पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एसडीएम बेहट दीपक कुमार भी मृतक महिला के घर पहुंचे और हादसे पर दु:ख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें