चिलकाना। पुलिस ने एक महिला को दुकान पर शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बुड्ढा खेड़ा में एक महिला घर के बाहर बनाई गई अपनी दुकान पर शराब बेचने का कार्य करती है। एसआई रोहतास सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव की दुकान में शराब बेचते नरेशो पत्नी सुरेश उर्फ मोन्टू को 96 पव्वे यूपी मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला का मध निषेध अधिनियम में चालान कर दिया।