फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लूट के मामले के गवाह दंपती को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी

Sat, 15 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सलूनी पीरमाजरा गांव में पड़ोसियों के साथ मारपीट और लूट की घटना में गवाह बने दंपती को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी है। दंपती ने आरोपियों पर दो बेटियों के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है। मामले में सीओ ने पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



सलूनी पीरमाजरा गांव निवासी जोगेंद्र की पत्नी बेबी ने शनिवार को सीओ रामकरन सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 अप्रैल को गांव के कुछ बदमाश किस्म के लोग पड़ोसी बबली के घर में घुस गए तथा तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए उनका सामान लूटकर ले गए थे। 13 अप्रैल को बबली ने उसे और उसके पति को घटना में गवाह बनाते हुए मकबरा पुलिस चौकी व एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि जब उक्त आरोपियों को इसकी जानकारी हुई तो रात में वे उनके घर में घुस गए तथा गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीच बचाव को आईं दो बेटियों के साथ अभद्रता की। धमकी दी यदि गवाही से नाम वापस नहीं लिया तो वह पेट्रोल डालकर उन्हें घर में ही जिंदा जला देंगे। सीओ ने कहा कि इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें